|
|
|
|
|
|
| बड़ी खबरें: |
26 जून 2009
वार्ता
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में हड़ताल से आज एक बार फिर जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से अलग हुए धड़े ने शोपियां में दो महिलाओं के साथ बलात्कार और उनकी हत्या, अलगाववादी नेताओं की गिरफ्तारी और मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ इस हड़ताल का आह्वान किया है।
हड़ताल के कारण दुकानें और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे और सड़कों से यातायात नदारद रहा।
श्रीनगर: पुलिस कार्रवाई में चार पत्रकार घायल
शहर में आज तड़के से सड़कों पर सुरक्षा बल तैनात हैं। सुरक्षा एजेंसियों के वाहनों को ही सड़को पर देखा गया, हालांकि कुछ तिपहिया और निजी वाहन भी सड़कों पर देखे गए।
हड़ताल के मद्देनजर लगभग सभी निजी शैक्षणिक संस्थानों के प्रबंधन ने आज अवकाश घोषित कर रखा है।
सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में भी सन्नाटा पसरा रहा। सरकारी कार्यालयों, बैंकों और अर्द्धसरकारी संस्थानों में भी कामकाज प्रभावित रहा। परिवहन सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंच सके।
शोपियां कांड पीड़ितों को न्याय मिलेगा:मनमोहन
बारामूला से प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार आम हड़ताल से उत्तर कश्मीर के इस शहर और अन्य प्रमुख शहरों में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। दुकानें एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे और सड़कों से यातायात नदारद रहा। बैंक, सरकारी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहे।
अनंतनाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण कश्मीर के प्रमुख शहरों में भी हड़ताल से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। दुकानें और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सरकारी कार्यालयों, बैंकों, राशन डिपो और पेट्रोल पंपो पर भी सन्नाटा पसरा रहा।



ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
वीडियो
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
क्रिकेट समाचार