|
|
|
|
|
|
| बड़ी खबरें: |
26 जून 2009
जोश18
पांच वर्ष की उम्र में अपने भाइयों के साथ गाना शुरू करने वाले माइकल जैक्सन, दस वर्ष की उम्र तक खासे मशहूर हो चुके थे।
13 वर्ष की उम्र में उन्होंने अकेले गाना शुरू किया और 14 वर्ष की उम्र में उनका पहला हिट गीत आया “बेन”।
यह गीत बेन नामक एक चूहे और उसकी दोस्ती के प्रति प्रेम प्रदर्शित करता था
तब तक माइकल एक सामान्य अश्वेत किशोर थे। शोहरत और उम्र के साथ आने वाला सनकीपन तब तक उनसे दूर था।
|
|
यहां प्रस्तुत है उनके उस गीत का हिन्दी भावार्थ, जो एक बच्चे और चूहे के बीच भोली दोस्ती दिखाता है।
बेन:
बेन, हम हैं साथ-साथ अब
हमने वह पा लिया है, जिसकी थी तलाश हमें
मेरा एक दोस्त मिला
और अब मैं नहीं अकेला
और तुम मेरे दोस्त,
तुम भी देखना
तुम्हें मिला इक दोस्त मुझमें
बेन, तुम हो फुरफुराते इधर-उधर
सोचते, प्यार नहीं तुम्हारे लिए किसी जगह
गर तुम देखो पलट कर
और न आए कोई पसंद,
तो आओ, स्वागत है दोस्त
इसी जगह, इसी जगह
पहले था “मेरा” और “मैं” अब
मैं कहता हूं “हम” और “हमारा”
बेन, लोग तुम्हें दुर-दुर कहते
मुझे नहीं परवाह उनकी
क्योंकि
मेरी आंखों से वे देख नहीं पाते तुम्हें
काश, वे कोशिश करते,
वे भी बदल जाते
गर एक दोस्त उनका भी होता
बेन जैसा, बेन जैसा



ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
वीडियो
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
क्रिकेट समाचार