27 जून 2009
Buzz18.com अरे! सुनने में क्या आ रहा है कि
शाहरूख खान और
सलमान खान एक बार फिर अपनी सबसे अच्छी दोस्त निर्देशक-कोरियोग्राफर
फराह खान के रियलिटी कार्यक्रम में साथ आने के लिए जिम्मेदार है। कैटरीना कैफ के जन्मदिन में दोनों के बीच हुए विवाद के बाद दोनों के साथ होने के खबर अजीब लग रही है। लेकिन फराह खान ने यह संभव कर दिया है।
पढ़ें: सलमान ने फिर मांगी शाहरुख की दोस्ती छोटे पर्दे पर आने वाले कार्यक्रम में निर्णायक भूमिका निभाने वाली
फराह खान ने दोनों को अपने शो में बुलाने का काम किया है। उफ! बताना रह गया दोनों कार्यक्रम में साथ में नहीं आ रहे है बल्कि कार्यक्रम की अलग-अलग कड़ी में नजर आएंगे।
पढ़ें: आमिर से जलने लगे हैं सलमान? सूत्रों के मुताबिक शाहरूख अपने सास-ससुर यानी गौरी के माता-पिता के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे और वहीं
सलमान ने पहली बार अपनी मां सलमा के साथ फराह के कार्यक्रम में आने की हामी भरी है।