09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  राज्यवार  »  कंधमाल से केंद्रीय बल न हटें: पटनायक
कंधमाल से केंद्रीय बल न हटें: पटनायक
ads by google

03 जुलाई 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

भुवनेश्वर।
उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कंधमाल जिले से केंद्रीय सुरक्षाबल हटाने का विरोध करते हुए वहां शांति सुनिश्चित करने के लिए उन्हें दोबारा तैनात करने की मांग की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को ‘आईएएनएस’ को बताया, “पटनायक ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि कंधमाल में हालात पूरी तरह सामान्य होने तक केंद्रीय बलों को फिर से तैनात किया जाए”।

 

कंधमाल दंगों के आरोपी को भाजपा का टिकट 

 

बीते बुधवार को कंधमाल से शेष बची केंद्रीय अर्धसैनिक बल की चार कंपनियों को हटा दिया गया था। वहां हिंसा भड़कने के बाद सीआरपीएफ के लगभग 4,000 कर्मियों को तैनात किया गया था।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष विश्व हिंदू परिषद के नेता स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती की हत्या के बाद भड़की हिंसा में 38 लोग मारे गए थे और 25,000 से अधिक ईसाई बेघर हो गए थे।

 

कंधमाल में फिर संघ कार्यकर्ता की हत्या

 

गत 25 और 26 जून को गृहमंत्री पी. चिदंबरम की उड़ीसा यात्रा दौरान पटनायक ने उन्हें केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती बरकरार रखे जाने की जरूरत से अवगत कराया था।

चिदंबरम के दौरे के कुछ ही दिनों के भीतर राज्य से केंद्रीय सुरक्षाबलों के हटने पर गुरुवार को मुख्यमंत्री ने हैरानी व्यक्त की थी।



ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - राज्यवार
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.