09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  राज्यवार  »  बिहार की प्रमुख नदियां उफान पर
बिहार की प्रमुख नदियां उफान पर
ads by google

03 जुलाई 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

पटना।
उत्तर बिहार की प्रमुख नदियों खासकर कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक और बागमती नदियां अपने जलग्रहण क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की वजह से उफान पर हैं जिनसे बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है।

अधिकारियों ने शु़क्रवार को बताया कि नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में पिछले दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से नदियों के जलस्तर में खतरनाक बढ़ोतरी हुई है।

 

बिहार में फिर छाने लगा है कोसी का खौफ

 

केंद्रीय जल आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार गया है। वहीं गंडक नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

खतरे को देखते हुए सरकार ने बाढ़ प्रभावित मधेपुरा, सुपोल, सहरसा, अररिया पूर्णिया, दरभंगा, समस्तीपुर और सीतामढ़ी जिलों के अधिकारियों को सतर्क कर दिया है।

 

आज भी लिखी जाती है ‘कोसी’ पर किताबें!

 

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को संवदेनशील तटबंधों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।



ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
Aug 15, 2009
बाढ़ से हर साल इतनी हानि होती है जनता को, फिर भी आप लोग बाँध निर्माण सही तरह से नही करते है/ कोई ऐसा उपाई किया जाए की बाँध टूटे ही ना. ये काम आसान नही पर मुस्किल भी नही है/ एक से एक अभियंता है भारत मे फिर भी ये हाल ........... 
ravi hajipur
Jul 03, 2009
प्रधान मंत्री जी ,
तिजोरी का दरवाजा खोलो, हर साल की तरह, इस बार भी बाढ़ ले आये हैं , कम से कम १००० करोड़
तो ले ही मरेंगे
नहीं तो बिहार का सारा बजेट खराब हो जाएगा, सारा खर्च तो बाढ़ रहट पॅकेज से ही चलता है,
lalu parsad yadav darbhanga, bihar
सम्बंधित ख़बरे - राज्यवार
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.