09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  राज्यवार  »  औरैया हत्याकांड: थाना प्रभारी भी गिरफ्तार
औरैया हत्याकांड: थाना प्रभारी भी गिरफ्तार
ads by google

25 जुलाई 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

लखनऊ।
उत्तरप्रदेश के चर्चित इंजीनियर मनोज गुप्ता हत्याकांड में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक शेखर तिवारी सहित 11 आरोपियों में से एक फरार थाना-प्रभारी होशियार सिंह को शनिवार को पुलिस ने औरैया में गिरफ्तार कर लिया।

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार ने ‘आईएएनएस’ को बताया कि इंजीनियर हत्याकांड के सभी 11 आरोपियों में इकलौता होशियार सिंह फरार था। सिंह को शनिवार सुबह औरैया में गिरफ्तार किया गया।

 

इंजीनियर हत्या: विधायक को मंत्री का संरक्षण!

 

कुमार ने कहा कि आरोपी सिंह को औरैया की स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा और उसी के आदेश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सिंह को पहले ही नौकरी से बर्खास्त किया जा चुका है।

हत्याकांड के समय सिंह जिले के दिबियापुर थाने में निरीक्षक के पद पर तैनात था। उसे बसपा विधायक तिवारी का करीबी माना जाता है। कहा जाता है कि दिबियापुर में उनकी तैनाती विधायक ने ही करवाई थी।

 

राहुल ने मृत अभियंता के बेटे से बात की

 

पुलिस के मुताबिक गुप्ता को पीटकर अधमरा करने के बाद विधायक ने उन्हें दिबियापुर थाने छोड़ दिया था, जहां पर निरीक्षक सिंह ने उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय दो घंटे तक थाने में ही रखा था। बाद में जब उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

उत्तरप्रदेश लोकनिर्माण विभाग में इंजीनियर गुप्ता की 23 दिसंबर 2008 को बसपा विधायक तिवारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सरकारी अतिथि गृह में कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला था। कहा जाता है कि गुप्ता ने मायावती के जन्मदिन पर कथित चंदा उगाही की रकम देने से इंकार किया था।

 

बसपा सरकार ने माना विधायक हत्या में शामिल 

 

गत 12 मई को इलाहाबाद उच्च न्यायलय ने इस हत्याकांड का मुकदमा औरैया जिला न्यायालय से लखनऊ जिला न्यायालय स्थानांतरित करने का आदेश देते हुए कहा था कि मामले की सुनवाई छह महीने के अंदर पूरी की जाए।



ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
Aug 13, 2009
लोग ऐसे देखने आते है होशियार सिंग को जैसे की बहुत बड़ा हीरो हो ..लेकिन अब होशियार सिंघ से सियार सिंघ हो गया है...
Pradeep Porwal auraiya
सम्बंधित ख़बरे - राज्यवार
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
तब्बू गुलजार की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं
तब्बू ने एक साक्षात्कार में कहा कि गुलजार साहब मेरे पिता के समान हैं।
कश्मीर: हिमस्खलन में 10 सैन्य अधिकारियों की मौत
बारामुला जिले में भारी हिमपात और भूस्खलन से सैन्य प्रशिक्षण शिविर के 10 अधिकारियों की मौत।
अमिताभ-आमिर एक फिल्‍म में नजर आएंगे
बिग बी ने ब्‍लॉग में लिखा है कि आमिर ने खुद उनके साथ काम करने की इच्‍छा जताई है।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.