09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  राज्यवार  »  हत्या के आरोपी थाना प्रभारी की आरती उतारी!
हत्या के आरोपी थाना प्रभारी की आरती उतारी!
ads by google

27 जुलाई 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

लखनऊ।
उत्तरप्रदेश में इंजीनियर मनोज गुप्ता हत्याकांड के आरोपी बर्खास्त थाना प्रभारी होशियार सिंह की थाने में आरती उतारने के आरोप में एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह औरैया में गिरफ्तार सिंह को अपने कार्यालय में बैठाकर वरिष्ठ उप-पुलिस निरीक्षक देवराज सिंह ने आरती उतरवाई।

पहले तो जिले के आला अधिकारियों ने इस घटना से इंकार किया लेकिन कुछ समाचार चैनलों द्वारा आरती उतरवाने के दृश्य प्रसारित किए जाने के बाद देवराज को निलंबित कर दिया गया।

पुलिस उपाधीक्षक डी.के.राय ने देवराज के निलंबन की पुष्टि की है। सिंह को शनिवार सुबह औरैया स्थित विकास नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया था।

 

औरैया हत्याकांड: थाना प्रभारी भी गिरफ्तार

 

इंजीनियर हत्याकांड में बहुजन समाज पार्टी(बसपा) विधायक शेखर तिवारी सहित 11 आरोपियों में से अब तक फरार रहे सिंह को पुलिस रिमांड पर भेजने का फैसला भी सोमवार को किया जाना है।

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार ने शनिवार को ‘आईएएनएस’ को बताया था, “हमें शनिवार को जिला न्यायालय से सिंह की पुलिस रिमांड नहीं मिल पाई। मामले पर 27 जुलाई को सुनवाई होगी। तब हम उसे पुलिस रिमांड पर लेने की पूरी कोशिश करेंगे”।

बसपा विधायक तिवारी के करीबी माने जाने वाले सिंह को नौकरी से पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।

 

बसपा सरकार ने माना विधायक हत्या में शामिल  

 

उत्तरप्रदेश लोक निर्माण विभाग में इंजीनियर गुप्ता की 23 दिसंबर 2008 को बसपा विधायक तिवारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सरकारी अतिथि गृह में कथिततौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

कहा जाता है कि गुप्ता ने मायावती के जन्मदिन पर कथित चंदा उगाही की रकम देने से इंकार किया था।



ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
Aug 13, 2009
इस जमाने मैं भी इस तरीके के लोग है..हा चाटुकरो को नेताओ के चम्चो को तो जूता सॉफ करते देखा है..लेकिन एक सरकारी अधिकारी...भाई बाह.. हा क्यो ना आरती उतारे रोज़ ही आला अफ़सर बिधान सभा मैं बैठे लोगो की आरती उतारते है...मायावती के आगे तो बस क्या कहे...जबकि उनको संभीधान की बात मान नी चाहिए
Pradeep Porwal Auraiya
सम्बंधित ख़बरे - राज्यवार
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
शाहरुख की फिल्म के विरोध में शिवसैनिक सड़कों पर
पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से कुल 36 शिवसैनिकों को हिरासत में लिया।
पटना: कोचिंग संस्थानों का विरोध जारी, छात्र बेकाबू
कोचिंग संचालकों पर समय से पाठ्यक्रम न पूरा करने का आरोप।
भारतीय शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुए
हीरो होण्डा, इंफोसिस, विप्रो, ग्रासिम, एसीसी के शेयर मजबूत।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.