31 अगस्त 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली। फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने इन रिपोर्टो को आधारहीन बताया है जिनमें कहा गया है कि अभिनेता
सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म
‘वांटेड’ के प्रचार के लिए न्यूयॉर्क जाने की अपनी योजना
शाहरूख खान के साथ अमेरिका में हुई सख्त पूछताछ के कारण रद्द की।
पढ़ें: शाहरूख की पूछताछ से सलमान डरे मीडिया ने दावा किया था कि
सलमान ने
शाहरूख को अमेरिका के एक हवाई अड्डे पर रोककर उनसे सख्त पूछताछ किए जाने की घटना से सबक लेते हुए न्यूयॉर्क जाने की योजना रद्द कर दी।
इस फिल्मी योजना से जुड़े निर्माता कपूर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि, "यह खबर पूरी तरह निराधार है। न्यूयॉर्क नहीं जाने का फैसला निर्माताओं का था न कि
सलमान खान का। सलमान को इस प्रकरण में क्यों घसीटा जा रहा है? हम अमेरिका जाने को तैयार इसलिए नहीं हुए क्योंकि हमें जो प्रस्ताव दिया जा रहा था, वह हमें मंजूर नहीं था।"
तस्वीरें: ‘वांटेड’ में सलमान का नया रूप वह आगे कहते हैं कि, "खबरों में कहा गया कि
सलमान 3 सितंबर को न्यूयॉर्क में मौजूद रहते पर
शाहरूख खान के साथ हुई घटना ने उन्हें वहां नहीं जाने को प्रेरित किया। यह खबर बिल्कुल बकवास है। यह काल्पनिक खबर है।" यह फिल्म 18 सितंबर को प्रदर्शित होने वाली है।