09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  पड़ोस  »  काबुल विस्फोट: कुछ भारतीय घायल
काबुल विस्फोट: कुछ भारतीय घायल
ads by google

08 अक्टूबर 2009

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

काबुल।
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज सुबह भारतीय दूतावास के निकट हुए आत्मघाती हमले में सभी भारतीय सुरक्षित हैं, हालांकि दूतावास के कुछ सुरक्षाकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए हैं। यह जानकारी अफगानिस्तान में भारत के राजदूत जयंत प्रसाद ने दी।

आत्मघाती विस्फोट उस मार्ग पर हुआ, जहां भारतीय दूतावास और अफगानी गृह मंत्रालय की इमारतें हैं।

इस हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है। प्रसाद ने बताया, "कोई भी भारतीय गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और न ही किसी भारतीय की मौत हुई।"

प्रसाद ने विस्फोट की तुलना सात जुलाई 2008 को हुए धमाके से की, जिसमें दो भारतीय राजनयिकों सहित 44 लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने एक निजी समाचार चैनल से कहा, "मैंने अपने आवास से विस्फोट की जो आवाज सुनी, वह जुलाई 2008 की ही तरह थी। "

प्रसाद ने कहा कि विस्फोट की वजह से दूतावास के वॉच टॉवर को नुकसान पहुंचा और कुछ सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए लेकिन कोई भी 'गंभीर रूप से घायल' नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि विस्फोट से दूतावास की खिड़कियों और दरवाजों तथा दीवार को नुकसान पहुंचा है।

आज गुरुवार सुबह को हुए विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। टीवी चैनलों की खबरों के मुताबिक साथ लोग विस्फोट में जान गंवा बैठे।


स्थानीय चैनल टेलीविजन चैनल 'टोलो' ने बताया कि धमाके के बाद सड़क पर कम से कम तीन शव बिखरे नजर आए, वहीं कई वाहन क्षतिग्रस्त भी हो गए।



ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - पड़ोस
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.