09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  पाकिस्तान  »  पाक आतंकवाद में भारत का हाथ: पाकिस्तान
पाक आतंकवाद में भारत का हाथ: पाकिस्तान
ads by google

22 अक्टूबर 2009
वार्ता

इस्लामाबाद।
पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक ने भारत पर आरोप लगाया है कि बलूचिस्तान प्रांत के साथ-साथ पूरे पाकिस्तान में जारी लगभग सभी आतंकवादी गतिविधियों में उसका हाथ रहा है।

श्री मलिक ने कल गृह मंत्रालय में संवाददाताओं से कहा कि इस संबंध में मिले ठोस सबूतों को वे भारतीय नेताओं के साथ साझा करने के लिए तैयार हैं। श्री मलिक ने कहा कि भारत को पाकिस्तान पर उंगली उठाने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारत मुंबई हमलों के संबंध में पाकिस्तान के साथ सूचनाओं को साझा करने में लगातार असफल रहा है। पाकिस्तान अब इस हमले में शामिल होने के किसी भी आरोप को नहीं सुनेगा और भारत को पाकिस्तान की न्याय-व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए।

श्री मलिक ने दावा किया कि भारत ने मुंबई हमलों से संबंधित सातवां डोजियर अभी तक नहीं दिया है, इसके बावजूद् पाकिस्तान ने हमले के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि मुंबई हमले की जांच के दौरान यदि जमात-उद-दावा, जेयूडी, प्रमुख हाफिज मुहम्मद सईद को दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


श्री मलिक ने कहा कि भारत को बातचीत की मेज पर आकर अपनी चिंताओं पर चर्चा करनी चाहिए। इस बात के ठोस सबूत हैं कि भारत बलूचिस्तान में हस्तक्षेप कर रहा है और इन सबूतों को विश्व के किसी भी मंच पर उसके समक्ष पेश किया जा सकता है। हालांकि बातचीत के प्रस्ताव को हमारी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। पाकिस्तान परमाणु हथियार संपन्न देश है और भारत का जवाब देने में पूरी तरह से सक्षम है।

श्री मलिक ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं भारत के गृहमंत्री या किसी अन्य नेता को पाकिस्तान आने का न्योता देता हूं। मैं उनके समक्ष बलूचिस्तान में भारत द्वारा फैलाई जा रही अशांति के विषय में ठोस सबूत पेश करूंगा। मैं इसे विश्व समुदाय के समक्ष साबित कर सकता हूं।

ज्ञातव्य है कि डॉ. सिंह ने आशंका जताई थी कि देश पर मुंबई हमले जैसा आतंकवादी हमला हो सकता है। श्री मलिक ने मांग की कि डॉ. सिंह को इस संबंध में मिली खूफिया सूचना को पाकिस्तान के साथ साझा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भारत पर होने वाले किसी हमले के लिए वह स्वंय जिम्मेदार होगा।



ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
Nov 01, 2009
Koi rehmaan sahab ko samjhaye ki hum unki tarah peeth per war nahi kerte hum saamne se seedhi baat kerte hai ab pata chal gaya hoga ki dosh dena kitna asaan hai hamari security ko bura bhala kehne wale ab aapko kya hua sir
sachin delhi
Oct 29, 2009
एक कहावत - रस्सी जल गयी पर ऐतान न गयी. पाकिस्तान के साथ चाहे कुछ भी हो जाए वो अपनी बेसरमी से बाज नही आनेवाला
Dinesh Kumar Bihar
Oct 24, 2009
पाकिस्तान के हुक्मरान कुत्ते की पूच्छ है जीवन भर ठीक नही हो सकते..हमेशा टेडी बात ही करेगे..
Pradeep Kumar Porwal Auraiya
Oct 22, 2009
 क्या  बात है  वरेह  शाह  ने ठीक  ही   कहा  वरेह   शाह  नहीं    आदता    जंदियन     चाहे        क़त   जान   पोरियाँ   पोरियाँ  ने    यह  आदत   से   मजबूर  हैं
kumar münich germany
Oct 22, 2009
चोरी और सीना ज़ोऱी . TO DAY PAKISTAN FACING TUF TIME BECAUSE OF PLOITICIAN LIKE MALIK, PAKISTAN LEARN SOMTHING.
ALI MOHD. AD
सम्बंधित ख़बरे - पाकिस्तान
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.