27 अक्टूबर 2009
रॉयटर्स/ वार्ता
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज मोटर साइकिल पर सवार दो संदिग्ध आतंकवादियों ने एक सैन्य वाहन पर गोलीबारी की।
पाकिस्तान पुलिस के एक अधिकारी असगर अली ने कहा –“हमला करने के बाद दोनों हमलावर भाग खडे हुये। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।”
ज्ञातव्य है कि पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई आरंभ करने के बाद से पाकिस्तान में सैन्य ठिकानों पर कई आतंकवादी हमले हुये हैं।
पिछले सप्ताह एक आतंकवादी हमले में सेना के एक ब्रिगेडियर और उनके चालक की मौत हो गई थी।