09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  राज्यवार  »  उ.प्र. : बनारसी साड़ी के गोदाम में आग
उ.प्र. : बनारसी साड़ी के गोदाम में आग
ads by google
03 नवंबर 2009
वार्ता

वाराणसी।
उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मदनपुरा इलाके की घनी बस्ती में आज बनारसी साड़ी के एक गोदाम में आग लगने से लाखों रुपए मूल्य की साड़ियां और अन्य सामान जलकर राख हो गए।

गोदाम में रखी लाखों रुपए की बनारसी साड़ियां, सिल्क, कम्प्यूटर ए.सी. एवं फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार अब्दुल कलाम के फातमा इंटरप्राइजेज के गोदाम में आग करीब 10 बजे लगी और थोड़ी ही देर में उसने विकराल रूप धारण कर लिया।

आग का विकराल रूप देखकर स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन मकान गली के अंदर होने के कारण वहां तक नहीं पहुंच सकीं। फायर ब्रिगेडकर्मी बड़ी पाइप के सहारे आग बुझाने में लगे हैं, लेकिन समाचार देने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

गौरतलब है कि मदनपुरा क्षेत्र में बनारसी साड़ियों के बड़े थोक व्यापारी एवं निर्यातक हैं। यहां का तैयार माल विदेशों को निर्यात किया जाता है।

मकान के आस-पास के क्षेत्र में धुआं भर जाने के कारण लोगों को सांस लेने में समस्या पैदा हो रही है।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।


ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
Nov 03, 2009
Fire Brigade ke logon ka shukriya. But they are not quick enough to handle the emergency situations. There pipes are damage.
gk Varanasi
सम्बंधित ख़बरे - राज्यवार
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.