ख़बरें »
देश »
झारखण्ड : मधु कोड़ा अस्पताल में भर्ती
|
|
झारखण्ड : मधु कोड़ा अस्पताल में भर्ती
|
03 नवंबर 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
रांची। आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक, कम-से-कम 2000 करोड़ की संपत्ति एकत्र करने के आरोपी झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को पेट दर्द की शिकायत के बाद मंगलवार को यहां एक निजी अस्पताल में दाखिल कर दिया गया।
उन्हें अपोलो अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती किया गया है।
अस्पताल के एक चिकित्सक ने आईएएनएस से कहा,“हम यह नहीं बता सकते कि उन्हें क्या परेशानी है। हम जांच कर रहे हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह सकेंगे।”
दो सप्ताह पहले ऐसे ही पेट दर्द की शिकायत के बाद कोड़ा की शल्य क्रिया की गई थी। वे पिछले सप्ताह ही अस्पताल से घर लौटे थे, जब आयकर विभाग ने उनके मकानों और अन्य संपत्तियों पर छापे मारने शुरू किए।
शनिवार को कोड़ा और उनके दो सहयोगियों के आठ विभिन्न शहरों में 70 ठिकानों पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापे मारे थे, जिसमें अधिकारियों को 2,000 करोड़ रुपए से अधिक राशि के गैरकानूनी लेन-देन के दस्तावेज बरामद किए थे।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय 09 फरवरी 2010
Nov 03, 2009
चार जूते मारो दर्द ठीक हो जाएगा....
Sanjay kumar Ranchi