|
|
|
|
|
| बड़ी खबरें: |
| ads by google |
04 नवंबर 2009
रॉयटर्स/ वार्ता
हनाई। प्रशांत महासागर में उष्णकटिबंधीय तूफान ‘मिरिनाई’ के कारण मध्य विएतनाम में काफी तबाही हुई है। देश में 42 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है तथा 21 अन्य लापता हैं।
बरसात और तेज हवाओं के कारण कॉफी की खेती पर असर पड़ा है, लेकिन नागरिकों का कहना है कि स्थिति अब सामान्य हो रही है। तूफान के काण 154 मकान नष्ट हो गए हैं तथा 2,500 अन्य क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 4,450 एकड़ भूमि पर फसल नष्ट हो गई है।
सरकारी टेलीविजन ने कहा कि 42 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सरकार के बाढ़ नियंत्रण कार्यालय ने कल बताया कि आठ लोग लापता हैं, लेकिन आज ‘विएतनाम न्यूज अखबार’ ने 21 लोगों के लापता होने की बात कही।
दक्षिण मध्य प्रांतों, फू येन और बिन्ह दिन्ह से प्राप्त तस्वीरों के अनुसार लोगों के मकान छत तक पानी में डूबे हैं, लोग छतों पर चढ़े हैं।
| ads by google |

ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
वीडियो
क्रिकेट समाचार