09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  पाकिस्तान  »  पाक पुलिस को मिलेगा अमेरिकी प्रशिक्षण
पाक पुलिस को मिलेगा अमेरिकी प्रशिक्षण
ads by google
04 नवंबर 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

इस्लामाबाद।
तालिबान के आतंकवादी हमलों से प्रभावित पकिस्तान में पंजाब प्रांत के पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करने में अमेरिका मदद करेगा।

स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज इंटरनेशनल' के अनुसार अमेरिकी दूतावास के सहायक कानूनी अधिकारी कैरोल एम. स्नेगोवस्की ने पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक तारिक सलीम डोगर से मंगलवार को लाहौर में मुलाकात की।

इस बैठक के दौरान पुलिस प्रशिक्षण और जांच के क्षेत्र में परस्पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई। स्नेगोवस्की ने बताया कि अमेरिका पंजाब पुलिस को तकनीकी सहयोग और प्रशिक्षण देगा।

अधिकारी ने कहा कि जांच शाखा को अत्याधुनिक बनाने के लिए आधुनिक जांच उपकरणों से सुसज्जित वाहन भी पुलिस को मुहैया कराए जाएंगे।

डोगर ने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षण में अमेरिकी सहयोग से पुलिस अधिकारियों का पेशेवर कौशल बढ़ेगा जबकि अत्याधुनिक उपकरणों से लैस वाहनों से अपराधों की वैज्ञानिक आधार पर जांच करने में मदद मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि पंजाब में तालिबानी आतंकवादी अब तक कई हमले कर चुके हैं। गत पांच अक्टूबर से पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में हुए आतंकवादी हमलों में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं।


ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - पाकिस्तान
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.