09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
व्यापार  »  बाज़ार  »  तेजी पर बंद हुए शेयर बाजार
तेजी पर बंद हुए शेयर बाजार
ads by google

05 नवंबर 2009

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

मुंबई।
देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स 151.77 और निफ्टी 54.75 अंकों की वृद्धि के साथ बंद हुए।


बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 151.77 अंकों (0.95 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 16,063.90 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 16,092.38 के ऊपरी और 15,564.89 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसक्स 14.0 अंकों की मामूली बढ़त के साथ खुला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 54.75 अंकों (1.16 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,765.55 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,776.35 के ऊपरी और 4,610.60 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 53.90 अंकों की गिरावट के साथ खुला।

बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांक भी बढ़त के साथ बंद हुए। मिडकैप सूचकांक 121.04 अंकों (2.02 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,115.44 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 125.32 अंकों(1.82 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,013.85 पर बंद हुआ।

बीएसई में कारोबार के दौरान धातु, रियल्टी, ऊर्जा और वाहन क्षेत्र के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। धातु क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 2.93 प्रतिशत, रियल्टी के शेयर मूल्यों में 2.58 प्रतिशत, ऊर्जा क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 2.56 प्रतिशत और वाहन उद्योग के शेयर मूल्यों में 1.93 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1827 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई, 841 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट हुई।

इससे पहले:

Moneycontrol.com

दोपहर 3.11 बजे

बाजार के आखिरी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी बढत लौटती नजर आ रही है।

दोपहर 3.11 बजे सेंसेक्स 171 अंकों की बढत के साथ 16083 पर कारोबार कर रहा था।

वहीं निफ्टी में 59 अंकों की बढत थी और यह 4770 के आंकड़े पर कारोबार कर रहा था।

इससे पहले:

10.23 बजे


कल की राह्त के बाद भारतीय शेयर बाजार आज फिर सुबह- सुबह लुढक गए।

सुबह 10.23 बजे बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 253 अंक नीचे 15658 पर कारोबार कर रहा था।


वहीं राष्ट्रीय शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक निफ्टी करीब 72 अंक नीचे 4638 पर कारोबार कर रहा था।



ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - बाज़ार
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.