09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
खेल जगत  »  क्रिकेट  »  सरफराज ने सचिन का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
सरफराज ने सचिन का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
ads by google
05 नवम्बर 2009
आईबीएन-7

मुंबई।
मुंबई के सातवीं क्लास में पढ़ने वाले सरफराज खान ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। सरफराज ने 439 रनों की पारी खेलकर सचिन के 22 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

सरफराज ने इस पारी के दौरान 56 चौके और 12 छक्के लगाए। दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर इस साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी बेमिसाल कामयाबी के 20 साल पूरे कर रहे हैं वहीं उन्हीं के शहर मुंबई से 12 साल का लड़का क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोर रहा है।

421 गेंदे, 56 चौके और 12 छ्क्कों वाली इस पारी ने 112 साल के इतिहास वाले हैरिस शील्ड टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया। इससे पहले ये रिकॉर्ड आर. नागदेव के नाम था जिन्होंने 1963-64 में 427 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

दरअसल, हैरिस शील्ड की इस रिकॉर्ड की एक अहम वजह है सचिन तेंदुलकर। विनोद कांबली के साथ इसी टूर्नामेंट में तेंदुलकर 664 रनों की साझेदारी का विश्व रिकॉर्ड बनाकर पहली बार क्रिकेट जगत से अपना परिचय कराया था। सचिन ने इस दौरान 346 रनों की पारी खेली थी।

ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - क्रिकेट
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.