09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  देश  »  वंदेमातरम फतवा मामले में बाबा रामदेव फंसे
वंदेमातरम फतवा मामले में बाबा रामदेव फंसे
ads by google
06 नवम्बर2009
वार्ता

अयोध्या।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध हनुमानगढी के महन्त बाबा ज्ञान दास ने जमीयत ए उलेमा ए हिन्द के वंदे मातरम के खिलाफ फतवे पर बाबा रामदेव से स्पष्टीकरण मांगा है।

श्री दास ने आज यहां बाबा रामदेव पर आरोप लगाते हुए कहा कि जमीयत ए उलेमा ए हिन्द ने जब यह फतवा जारी किया उस वक्त बाबा रामदेव उस मंच पर विराजमान थे। उन्होंने कहा कि उस समय वह इसके खिलाफ क्यों नहीं बोले। उन्होंने कहा कि अगर पांच दिनों के भीतर उन्होंने स्पष्टीकरण नहीं दिया तो आगामी 10 नवम्बर को हरिद्वार में अखाड़ा परिषद की बैठक में संत धर्माचारियों के बीच इस फतवे पर निर्णायक पैसला लिया जायेगा।

उन्होने कहा कि वंदेमातरम भारत माता व देश का वंदन है। इसके खिलाफ फतवे को बाबा रामदेव ने बर्दाश्त कैसे किया। अगर इस वंदना से किसी को परहेज है तो देश में ठहरने के बारे में दोबारा सोचें।

उन्होने कहा कि वन्देमातरम पर फतवा जारी करने वाले मंच पर रामदेव बाबा का होना और चुप रहना यह साबित करता है कि उनकी देश भक्ति में व्यावसायिक दृष्टिकोण आड़े आ रहा है।

गौरतलब है कि गत चार नवम्बर को देवबंद में जमीयत ए उलेमा ए हिन्द के 30 वें अधिवेशन में वंदे मातरम के खिलाफ फतवा जारी किया गया था।


ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
Nov 08, 2009
अलह के चक्र मे क्या  मा को भी भूल जाओगे क्या हम सब अलहा को मानते ,हैं कोई भी  गोड ऐसा नही बोलता की मेरी ही पूजा करो बाकी किसी की मत करो ये सब धर्म के ठेके दारों ने बनाया हुआ नियम है बाकी कुछ नही
mohan rawat canada
Nov 08, 2009
दोस्तो इस देस पे जितना अधिकार हम हिंदू का है उतना ही मुस्लिम का भी कोई भी एक गाना गाने से सच्चा देस प्रेमी नही हो सकता है . हमारे देस मैं सबसे घटिया इंसान तो नेता लोग हैं लेकिन आज तक हम लोगों ने इसके लिए क्या किया है ना जाने कितने लोगों का खून पीते हैं.
pintu mumbai
Nov 07, 2009
Land where we live is our mother so whats the problem to pray to mother. I think mother is more important than any type of god or religion. .
vipin malviya seoni malwa(MP)
Nov 07, 2009
Plz dont compare muslims country love with a song. Every one is singing the song is not potriet but when the time of came muslims will die for the contry inshallah.
Rizwan Bhopal
Nov 06, 2009
अल्लाह के सिवा किसी को भी पुंजने से वो काफ़िर(गेर मुस्लिम) हो जाता हे,इस वंदेमातरम गीत मे धरती को पुंजा जा रहा हे.गेरमुलिमों को गीत गाने से कोई फ़र्क़ नही पड़ता जबकि मुसलमान को उस के ईमान का ख़तरा हे.गेरमस्लिम; उनकी नज़र में हर फ़ाएदा देने वाली चीज़ को खुदा मानते हैं,जैसे धरती उन को रहने के लिए जगा देती हे तो इस को खुदा मानलिया,सूरज प्रकाश देता हे तो इस को देवता बना दिया,.
naaz surat,gujarat
सम्बंधित ख़बरे - देश
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.