|
|
कार की जांच मुफ्त में करेगी हुंडई
|
07 नवंबर 2009
वार्ता
नयी दिल्ली। कार बनाने वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड आठ नवंबर से पूरे देश में 65 सौ स्थानों पर कारों की मुफ्त जांच शुरू करने जा रही है जिसके तहत 90 हजार ग्राहकों को सेवा दी जायेगी।
कंपनी ने आज बताया कि वह लगातार तीसरे वर्ष यह अभियान शुरू करने जा रही है। इस दौरान कारों से जुड़ी अन्य कई तरह की किफायती सेवाएं भी दी जायेंगी।
कंपनी ने कहा है इस वर्ष तेल कंपनी शेल इंडिया उसकी सहयोगी कंपनी है क्योंकि वह कंपनी द्वारा सुझायी गयी ल्यूब्रिकेंट आपूर्ति कर्ता कंपनी है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय 09 फरवरी 2010