09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  देश  »  मधु कोड़ा पर शिकंजा कसा
मधु कोड़ा पर शिकंजा कसा
ads by google

07 नवंबर 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

रांची/नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर कानून का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोड़ा द्वारा कथित रूप से किए गए 2,500 करोड़ रुपए के घोटाले के सिलसिले में शुक्रवार को पहली गिरफ्तारी की है। बाद में कोड़ा के इस सहयोगी विकास सिन्हा को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
 
प्रवर्तन निदेशालय के उपनिदेशक प्रभात कांत ने यहां संवाददाताओं को बताया, “हमने विकास सिन्हा को गिरफ्तार किया है। उससे हवाला के जरिए किए गए लेन-देन के मामले में पूछताछ की गई है।”
 
विकास सिन्हा, विनोद सिन्हा का भाई है। आयकर (आईटी) विभाग के अधिकारियों के अनुसार विनोद सिन्हा इस घोटाले का मुख्य सूत्रधार है और कोड़ा का अच्छा मित्र है।
 
ईडी सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि कोड़ा समय बर्बाद करना चाहते हैं। औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिए जाने के बाद उनका नारको परीक्षण कराया जाएगा। कोड़ा अभी भी रांची स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं।
 
आयकर विभाग ने जमशेदपुर स्थित सिन्हा के आवास पर छापा मारा। आयकर अधिकारी शुक्रवार को उसे लेकर रांची आए और वहां ईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
 
गिरफ्तारी के बाद उसे विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ईडी विकास सिन्हा का नारको परीक्षण कराने के लिए शनिवार को उसकी हिरासत के लिए अदालत से अनुमति मांगेगा।
 
विकास सिन्हा ने संवाददाताओं को बताया, “ईडी और आईटी अधिकारियों को मेरे खिलाफ कुछ भी नहीं मिला है। वे कथित अवैध लेन-देन और सौदों को स्वीकार करने के लिए मेरे ऊपर दबाव बना रहे हैं।”

ईडी ने कोड़ा की कैबिनेट के तीन पूर्व मंत्रियों को भी नोटिस जारी किया है और 10 से 12  नवंबर के बीच उनसे पूछताछ के लिए उन्हें नई दिल्ली तलब किया है। इन पूर्व मंत्रियों में कमलेश सिंह, भानु प्रताप शाही और बंधु टिर्की शामिल हैं।
 
कोड़ा का निजी सचिव हरेंद्र सिंह भी आईटी विभाग के कब्जे में है। बताया गया है कि उसने समर्पण कर दिया है और उसे कड़ी सुरक्षा के बीच रांची स्थित आईटी कार्यालय लाया जा रहा है।
 
एक प्रमुख जांचकर्ता ने आईएएनएस से कहा कि इस मामले में और भी कई राजनीतिक हस्तियों और अधिकारियों को जांच के दायरे में लिया जा सकता है। शुक्रवार को आईटी कार्यालय में भीम सिंह और अनिल बस्तावड़े पेश हुए।

आईटी विभाग ने विनोद कुमार, संजय कुमार चौधरी, देवेंद्र मुखिया, बसंत भट्टाचार्य, मनोज पुनमिया और बस्तावड़े को शुक्रवार को 11 बजे तक उपस्थित होने के लिए कहा था। लेकिन इनमें से मात्र बस्तावड़े आईटी अधिकारियों के सामने पेश हुए।
 
कोड़ा को गुरुवार को आईसीयू से सामान्य वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया था।

 

कोड़ा की डायरी से कई राज खुल सकते हैं


मामले से संबंधित एक ताजा घटनाक्रम में भाजपा नेता मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि कोड़ा का गोवा में खनन के क्षेत्र में 400 करोड़ रुपए का निवेश हो सकता है।
 
गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता पर्रिकर ने कहा है कि कोड़ा अपने कथित खनन हितों को आगे बढ़ाने के लिए महीने में कम-से-कम एक बार गोवा का दौरा करते रहे हैं।
 
पर्रिकर ने कहा, “मैं यह कह रहा हूं कि कोड़ा की जड़ें गोवा से जुड़ी हुई हैं। प्रवर्तन निदेशालय की जांच के बाद बहुत सारी बातें सामने आ जाएंगी।”



ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - देश
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
तब्बू गुलजार की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं
तब्बू ने एक साक्षात्कार में कहा कि गुलजार साहब मेरे पिता के समान हैं।
कश्मीर: हिमस्खलन में 10 सैन्य अधिकारियों की मौत
बारामुला जिले में भारी हिमपात और भूस्खलन से सैन्य प्रशिक्षण शिविर के 10 अधिकारियों की मौत।
अमिताभ-आमिर एक फिल्‍म में नजर आएंगे
बिग बी ने ब्‍लॉग में लिखा है कि आमिर ने खुद उनके साथ काम करने की इच्‍छा जताई है।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.