07 नवंबर 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली। भारतीय सेना ने प्रौद्योगिकी के इस दौर में खुद को उन्नत बनाए रखने के लिए एक लंबी छलांग लगाई है। भारतीय सेना ने इंटरनेट पर अपना वेब पोर्टल जारी कर दिया है, जिसका पता है-
indianarmy.nic.in
यह वेब पोर्टल अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी पर आधारित है और इसे इतना मजबूत बनाया गया है कि इसके साथ छेड़छाड़ करने के प्रयास व्यर्थ जाएंगे।