07 नवम्बर 2009
आईबीएन- 7
नई दिल्ली। आखिर क्या वजह है हैदराबाद के मैदान पर जीत को एक मिशन की तरह लेकर खेल रहे सचिन असफल हो गए। इस सवाल का जवाब क्रिकेट के पंडितों के पास तो नहीं लेकिन ज्योतिषियों के पास जरूर है। ज्योतिषियों के मुताबिक इसके लिए
सचिन तेंदुलकर के ग्रह-नक्षत्र जिम्मेदार हैं।
तस्वीरें- सचिन तेंदुलकर की कोहिनूर पारी दरअसल
सचिन तेंदुलकर की कुंडली के मुताबिक राहु में शनि था। जब राहु में शनि का वास होता है तो वो दरिद्र योग होता है। इसलिए अनुभवी बल्लेबाज मैच को जिता नहीं पाए। इतना ही नहीं सचिन की राशि धनु है जबकि चंद्रमा वृषभ राशि में चल रहा था। इसलिए वो आपस में 6 और आठ हो यानी षटाष्टक हो गया। यानी सचिन की कुंडली में अच्छी पारी तो थी लेकिन वो पारी जीत के लिए नहीं थी। छठे ग्रह में अगर चंद्रमा का वास हो तो मेहनत तो होती है लेकिन उसका फल नहीं मिलता।
पढ़ें- अंत में हारना बड़ा निराशाजनक था: सचिन ज्योतिषियों के मुताबिक
सचिन की कुंडली के साथ देश की कुंडली भी जीत का इशारा नहीं कर रही थी। भारतवर्ष की कुंडली के मुताबिक गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में था, जबकि कारक ग्रह की राशि के बीच में मंगल बैठा था। इसीलिए इस मैच में ये सब अचानक हो गया। चंद्र और मंगल का जब भी योग बनता है तो स्थितियां और परिस्थितियां अचानक से बदल जाती हैं।
पढ़ें- सचिन तेंदुलकर के 17 हजारी बनने का सफर ज्योतिषियों के मुताबिक
सचिन ने पहले कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। लेकिन जब से उनकी मंगल की दशा शुरू हुई है तब से टीम की स्थिति खराब हुई है। दरअसल उनके ग्रह के हिसाब से अब न सिर्फ उन्हें चोटें लगना शुरू हुआ है बल्कि उनकी बेहतरीन पारियों के बावजूद टीम को हार मिल रही है।
पाठकों की राय 09 फरवरी 2010
Nov 14, 2009
अगर उस दिन इंडिया जीत जाती तो ये ज्योतिषी कहता की सचिन के ग्रहों की वजह से इंडिया जीती...सेयेल होने के बाद बोलते हैं
Tejrin Khurja
Nov 10, 2009
ये सब बेकार की बाते है,म इस बात पर विसबास नही करता,हम लोग हे किसे को अपने दिमाग़ पर हबी कर लेते है ओर फिर जब बो खेल नही पता तो उल्टी सेधी बाते केरने लगते है
viresh rajput khurja
Nov 10, 2009
यह टाइटल तो हटा लेते कम से कम की सचिन के नक्षत्र में ही क्या सबके नक्षत्र जुड़े हैं.सारी जवाबदारी उसी पर है क्या.एक काम करो वर्ल्ड कप २०११ के लिए ११००० प्लेयर ऐसे ढुणडो जिनके ग्रह गर्दिश में ना हो.कुछ कम पड़े तो हम भी खाली बेठे हैं हम भी मदद करेंगे.धोनी को कैप्टनशिप से हटाओ टीम अपने आप रास्ते पर आ जाएगी.उसे बाहर बेठा कर पॉलिटिक्स ज्वाइन करवा दो उस्समें ज़्यादा तरक्की करेगा वो.सला मज़ाक बनाकर रख दिया है टीम का.तेरी जवाबदारी कुछ नही बनती बस विकेट के पीछे खड़े होकर बॉल सवारने को मिल जायें......
shailendra gupta jabalpur(m.p.)
Nov 10, 2009
अगले मेच मैं ५० खिलाड़ी चुनते हे ओर जिन ११ खिलाड़ियों के नक्षत्र आछे होंगे उन्हे टीम मैं चुन लेंगे. टीम इंडिया हमेशा जीतेगी
js negi chandigarh
Nov 09, 2009
भाई ये तो बताओ की कही तुम्हे जुटे चप्पल पड़ने वाले तो नही है?
Ashish Varanasi
Nov 09, 2009
हार के लिए ना सचिन दोषी है और ना ही गृह नक्षत्र इसके लिए सिर्फ़ और सिर्फ़ मजबूत इक्शाशक्ति का अभाव है नही तो ऐसे ही लगभग जीता हुआ मैच हार नही गये होते.
vinay porwal kanpur
Nov 09, 2009
भाई साहब सचिन के बारे में कुछ भी लिखने से पहले, अपने आप को देख लिया करो के उसके बारे में लिखने के लायक भी हो या नही | नही तो जल्दी ही कोई और काम देखना पड़ेगा
Dinesh Gaur Jaipur
Nov 08, 2009
पागल ज्योतिसी
saket bangalore
Nov 08, 2009
ओ ज्योतिषिजी पागल हो गये क्या आप.? कभी अपना हाथ या कुंडली देखी है क्या? भारत का दुर्भग्य की आप जेसे मूर्ख ज्योतिषी भी जनम लेते हैं.
account ahmedabad
Nov 08, 2009
अगर सचिन के ग्रह और नक्षत्र खराब थे ये तो माना, क्या बाकी १० में से किसी एक के ग्रह और नक्षत्र अच्छे नहीं थे? ऐसे समाचार देकर अंधश्रद्धा को बढ़ावा मत दो !
dgptel U.S.A.
Nov 07, 2009
अगर ये ज्योत्सी भविस्यवाणी कर सकते हैं तो जयपुर मैं जो आग लगी हैं उसके बारे मैं पहले क्यो नही बताया की वाहा पर यह सब होने वाला हैं
SACHIN GOEL DELHI
Nov 07, 2009
ये सब बकवास है........
Shant Kumar Rai GADARWARA M.P.
Nov 07, 2009
आगे सचिन का टीम में रखना ठीक टोगा की नहीं.
PAWAN KR CHOUDHARY MADHUBANI
Nov 07, 2009
टीम मे कोच की जगह ज्योतिष् होना चाहिए जो मॅच का निर्णय पहले बता दे ताकि दर्शको का रुपया बच जाए . पता नही क्या समझते है अपने आप को, अपनी तकदीर क्यो नही बनाते , राहुल जैनलक्ष्मी नगरदेल्ही
RAHUL DELHI
Nov 07, 2009
ज्योतिषी बता अगले मॅच मे क्या होगा ?
Ashu Kuala Lumpur, Malaysia
Nov 07, 2009
जोटिसी पहले अपना भविस्या देख कर ब्ताए की उनका टाइम कब ठीक चल रहा है तब ओ दूसरो का देखे इनके पास तो कोई काम है नही आ गये है ज्योतिसी बन कर देश को लूटने इनके कारण ही देश के लोग पीछे जा रहे है.
Lavalesh Pandey Delhi
Nov 07, 2009
क्या सचिन ही अकले टीम मैं खेल रहे थे ? क्या दूसरे किसी खिलाड़ी के ग्रह भारत की टीम को जीतने के लिए शक्शम नही थे ? मैं इस बात को मानने के लिए राज़ी नही हू .
Amit Shaha Mumbai
Nov 07, 2009
अगले दोनो मॅच जीतेंगे या हारेंगे कुंडली देख कर बताए
ranjeet delhi
Nov 07, 2009
और कुछ नही मिला क्या न्यूज़ लिखने क लिए ... मेरे से पूछो क्यों हारा भारत??
vinay kesharwani kawardha
Nov 07, 2009
ये जोतिषी पागल है.
Krishna Pune