09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
जीवन शैली  »  वाह जिंदगी!  »  नया फैशन, अब साड़ी पर बंधेगा बेल्‍ट
नया फैशन, अब साड़ी पर बंधेगा बेल्‍ट
ads by google
07 नवम्‍बर 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
राधिका भिरानी

नई दिल्‍ली।
देश के फैशन डिजाइनरों की मानें तो पारंपरिक साड़ी को अलग-अलग तरह से बांधकर उसे आधुनिक रूप दिया जा सकता है। डिजाइनरों का कहना है कि इन दिनों जींस के ऊपर साड़ी बांधने या साड़ी पर बेल्ट लगाने का फैशन है।

तरूण ताहिलयानी और निदा महमूद जैसे डिजाइनरों ने हाल ही में समाप्त हुए ‘विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक’(डब्ल्यूआईएफडब्ल्यू) में साड़ी को नए अवतार में पेश किया। युवा लड़कियों ने साड़ी बांधने के इन तरीकों का स्वागत किया है।

तस्‍वीरें: ‘विल्‍स इंडिया फैशन वीक’ में तितलियां


19 वर्षीय कनिका रस्तोगी कहती हैं कि जब तक उन्होंने फैशन सप्ताह में ताहिलयानी की साड़ियों पर मॉडल्स को बेल्ट लगाए नहीं देखा था तब तक उन्हें अपनी बहन की शादी में पुराने फैशन की दिखने के डर से साड़ी पहनने में डर लग रहा था।

रस्तोगी ने आईएएनएस से कहा कि ताहिलयानी का शो देखने के बाद उन्होंने अपनी बहन के विवाह में साड़ी पहनने का  निर्णय लिया है। पारंपरिक परिधानों को नए अवतार में पेश करने के विषय में पूछने पर ताहिलयानी ने कहा कि छरहरी और लंबी दिखने वाली लड़कियां साड़ी पर बेल्ट लगा सकती हैं।

तस्‍वीरें: मुम्बई में फैशन उत्सव

उन्होंने कहा कि इसमें आप अधिक युवा और आकर्षक नजर आएंगी। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के लिए शादी का जोड़ा तैयार कर रहे ताहिलयानी का कहना है कि सुनहरी या चांदी की रंगत वाली बेल्ट पारंपरिक कमरबंध के स्थान पर आधुनिक कमरबंध के रूप में इस्तेमाल की जा सकती है।

डिजाइनर निदा ने आईएएनएस से कहा कि जींस के ऊपर साड़ी बांधना नया फैशन है। 

ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - वाह जिंदगी!
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.