|
|
हुड्डा ने मंत्रिमंडल का गठन किया
|
07 नवम्बर 2009
वार्ता
चंडीगढ़। हरियाणा की नवगठित 12वीं विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज मंत्रिमंडल का गठन करते हुए इसमें छह कैबिनेट और तीन राज्य मंत्रियों को शामिल किया।
राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने यहां राजभवन में मंत्रिमंडल के नए सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कैप्टन अजय सिंह यादव, सर्वश्री रणदीप सिंह सुरजेवाला, महेंद्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश जैन, परमवीर सिंह और श्रीमती गीता भुक्कल ने केबिनेट मंत्री के रूप में तथा सर्वश्री शिव चरण शर्मा, सुखबीर कटारिया और गोपाल कांडा ने राज्य मंत्रियों के रूप में शपथ ग्रहण की।
श्री हुड्डा ने मंत्रिमंडल गठन के बाद यहां हरियाणा निवास में आयोजित एक अन्य समारोह में सरकार में नौ मुख्य संसदीय सचिवों.सीपीएस. को शामिल करते हुए उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके नाम सुश्री अनिता यादव और शारदा राठौर, सर्वश्री राव दान सिंह, धर्मबीर सिंह, जयवीर बाल्मिकी, राम किशन फौजी, जलेब खान, सुल्तान सिंह तथा प्रहलाद सिंह हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
पाठकों की राय 09 फरवरी 2010
Nov 07, 2009
सारे चोर अब इक साथ हो गये
Lavalesh Pandey delhi