|
|
कोलम्बिया को भाई भारतीय होम्योपैथी
|
06 नवम्बर 2007
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
कोलकाता। कोलकाता के प्रशांत बनर्जी होम्योपैथी रिसर्च फाउंडेशन का अमेरिका के कोलम्बिया विश्वविद्यालय के साथ शोध संबंधी मसलों पर एक महत्वपूर्ण करार होने वाला है।
कोलम्बिया विश्वविद्यालय इस क्लिनिक की एक नई चिकित्सा विधि ‘बनर्जी प्रोटोकॉल’ से बेहद प्रभावित है। विश्वविद्यालय से आए पांच सदस्यीय एक दल ने इस क्लीनिक में इस संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त की।
दरअसल, बच्चों में कैंसर रोग के इलाज को लेकर कोलकाता के इस होम्योपैथी क्लिनिक में सराहनीय काम हो रहा है।
कोलम्बिया विश्वविद्यालय का होम्योपैथी क्लिनिक से इसी रोग से संबंधित मसलों पर शोध करार हो सकता है। क्लिनिक के उप मैनेजिंग ट्रस्टी प्रतीप बनर्जी ने कहा, “कोलम्बिया विश्वविद्यालय के साथ शोध कार्य करने की योजना बनाई जा रही है।”
पांच सदस्यीय दल में शामिल कारा केली ने कहा, “बनर्जी प्रोटोकॉल से हम बेहद प्रभावित हैं। खासकर पारम्परिक तरीके इलाज की विधि में हमें काफी रुचि है।”
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय 09 फरवरी 2010
Nov 07, 2007
ऐसा हेडींग लगाने से बंचे तो अच्छा रहेगा
abhinav mumbai