09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
खेल जगत  »  क्रिकेट  »  पुलिस के सवालों का जवाब दूंगा- बोए
पुलिस के सवालों का जवाब दूंगा- बोए
ads by google
08 दिसम्बर 2007
cricketnext.com

नई दिल्ली।
अब तक पुलिस की पूछताछ से खुद को बचाते रहे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर निकी बोए सात साल पुराने मैच फिक्सिंग मामले की जांच में पूरा सहयोग देने के लिए तैयार हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने कुछ दिनों पहले इस मामले में पूछताछ के लिए उन्हें सम्मन जारी किया था।

पढ़िए-
दिल्ली पुलिस ने बोए को नोटिस भेजा

इस सम्मन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बोए ने कहा, “मैं पुलिस को पूरा सहयोग देने का इच्छुक हूं और इस मामले से जुड़े उनके हर सवाल का जवाब दूंगा।”

बोए इस समय चंडीगढ़ में इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) के पहले ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में हैदराबाद हिरोज की ओर से खेल रहे हैं।

बोए ने कहा, “पुलिस को सहयोग देने से मुझे खुशी होगी। मैं हर तरह से उनका सहयोग करूंगा और मेरे पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है।”

उल्लेखनीय है कि इस मैच फिक्सिंग मामले की जांच करने वाले दक्षिण अफ्रीका के किंग आयोग ने बोए को दोषी नहीं पाया था।

बोए ने कहा कि किंग आयोग द्वारा निर्दोष पाए जाने के कारण ही उनपर कोई जुर्माना नहीं लगा था और न ही उनपर प्रतिबंध लगाया गया था।

दिलचस्प बात है कि वर्ष 2000 में जब मैच फिक्सिंग यह मामला सामने आया था, उसके बाद पुलिस की पूछताछ के डर से ही बोए दो बार द. अफ्रीका की टीम के साथ भारत दौरे पर नहीं आए थे।

और पढ़िए-
अजहर टीम के पास न फटकें

आईसीएल में खेलने के लिए सात साल बाद वे भारत दौरे पर आए हैं।

हालांकि बोए ने अभी तक यह नहीं बताया है कि वे कब दिल्ली पुलिस के समक्ष पूछताछ के लिए पेश होंगे।

और पढ़िए-
मैच फिक्सिंग में लौटा दाउद


ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - क्रिकेट
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.