09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
खेल जगत  »  क्रिकेट  »  ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए तैयार ‘दादा’
ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए तैयार ‘दादा’
ads by google

10 दिसम्बर 2007
वार्ता

सिडनी।
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे में टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

गौरतलब है कि भारतीय टीम 20 दिसम्बर से ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैच खेलने के लिए वहां के दौरे पर जा रही है। यह दौरा गांगुली, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और कप्तान अनिल कुंबले का आखिरी ऑस्ट्रेलियाई दौरा हो सकता है।

देखिए- तस्वीरों में गांगुली का दोहरा शतक

सीनियर खिलाड़ियों का आखिरी ऑस्ट्रेलियाई दौरा-

गांगुली ने कहा, “अनेक खिलाड़ी इस दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया में फिर खेलने के लिए नहीं जाएंगे, इसलिए हम बेहतर क्रिकेट खेलना चाहते हैं और यही बात हमें प्रोत्साहित कर रही है।”

35 वर्षीय गांगुली ने समाचार-पत्र ‘संडे टेलीग्राफ’ से कहा, “हम भारत के बाहर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में हमने बेहतर प्रदर्शन किया है और यही हमारा विश्वास बढ़ाता है।”

पढ़िए- ऑस्ट्रेलिया से जीतकर लौटेंगे

घर के बजाय ऑस्ट्रेलिया में किए गए प्रदर्शन की अहमियत है-


गांगुली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करना भारत में प्रदर्शन करने से ज्यादा मायने रखता है।

उन्होंने कहा, “ऑस्ट्रेलिया में जीतना हमेशा कठिन रहा है, लेकिन हमें विश्वास है कि टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।”

उल्लेखनीय है भारत में हाल में खेली गई वनडे सीरीज में तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एंड्रयू सायमंड्स तथा मैथ्यू हेडन के बीच मैदान पर काफी तू-तू-मैं-मैं हुई थी।  देखिए- तू-तू मैं-मैं के फोटो

इन दोनों ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारत को उसी के लहजे में सबक सिखाने की बात कही है।

इस पर गांगुली ने कहा, “इन सब बातों का हम पर कोई असर नहीं है। भारत में क्या हुआ यह मेरे लिए बीती बात हो चुकी है। हो सकता है वे नहीं भूलें हों और हम पर दबाव बनाने के लिए कुछ कहें। लेकिन हमारे पास अनेक वरिष्ठ खिलाड़ी हैं, जो इससे निपट सकते हैं।”

नए साल का आगाज जीत से करने की ख्वाहिश-

गांगुली ने कहा, “सबसे ज्यादा जरूरी बात अच्छी शुरूआत है। अगर हम मेलबोर्न टेस्ट जीत जाएं, तो यह हमें नए साल में एक नई दिशा प्रदान करेगी। हम ऑस्ट्रेलिया को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहेंगे।”

पढ़िए- ऑस्ट्रेलिया को पसंद है भारत से भिड़ना

ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर स्टुअर्ट मैकगिल के नहीं खेलने के सवाल पर उन्होंने कहा, “मैकगिल का नहीं खेलना ऑस्ट्रेलिया के लिए एक झटका है। वे विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं। किसी बेहतर गेंदबाज का विकल्प ढूंढ़ना आसान नहीं होता। लेकिन ऑस्ट्रेलिया एक बहुत अच्छी टीम है।”

गौरतलब है कि भारत ऑस्ट्रेलिया में अपने दौरे की शुरूआत विक्टोरिया के साथ तीनदिवसीय अभ्यास मैच के साथ करेगा।

उसके बाद भारतीय टीम मेलबोर्न, सिडनी, पर्थ और एडिलेड में चार टेस्ट मैंचों की सीरीज खेलेगी।



ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
Jan 08, 2008
हार तो गये अब क्या झक मारेंगे . एक काम करो बाल गोपाल मित्र मंडली से मैच खेलो अगर जीत गये तो समझो के आप गली के मैच खेलने लायक हो. अब और क्या कहना.
Satish Mumbai
सम्बंधित ख़बरे - क्रिकेट
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.