|
|
चैम्पियन्स हॉकी ट्रॉफी जर्मनी ने जीती
|
10 दिसम्बर 2007
एपी
कुआलालंपुर। जर्मनी ने मलेशिया में खेले जा रहे चैम्पियन्स पुरूष हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए रिकॉर्ड नौंवी बार इस खिताब पर कब्जा किया।
रविवार को खेले गए फाइनल मैच में जर्मनी ने दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई टीम को 1-0 से शिकस्त दी।
जर्मनी की ओर से कप्तान टिमो वेसी ने इकलौता गोल करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार भी दिया गया।
उल्लेखनीय है कि कुल छह फाइनल मैचों में यह पांचवा मौका है जब चैम्पियन्स ट्रॉफी में जर्मनी ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी है।
पिछली बार 2001 में दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था, जिसमें जर्मनी ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से शिकस्त दी थी।
स्थानीय नेशनल स्टेडियम में पांच साल पहले भी जर्मनी ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर विश्व चैम्पियन बना था।
गत विजेता नीदरलैंड टूर्नामेंट में तीसरे पायदान पर रहा। नीदरलैंड ने दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराया।
पांचवे पायदान के लिए हुए प्ले ऑफ मैच में 2003 के विजेता स्पेन ने ब्रिटेन को 4-2 से हराया। वहीं पाकिस्तान मेजबान मलेशिया के हाथों 3-2 से शिकस्त खाते हुए सातवें स्थान पर रहा।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय 09 फरवरी 2010